Pauri Garhwal NewsHighlight

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, ड्राइवर की मौत, अन्य घायल

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग साकनीधार के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सब्जी से भरा वाहन ऋषिकेश से हिंडोलाखाल की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन देवप्रयाग से पहले साकनीधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक युवक ने सड़क पर कूद कर अपनी जान बचाई। जबकि दूसरा युवक वाहन के साथ ही खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन चालक की मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के चलते हुआ। मृतक की पहचान अभिषेक रावत (23) पुत्र सोवनु निवासी जामनीखाल के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें