Champawat NewsBig News

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा पिकअप, चपेट में आई कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

लोहाघाट से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एनएच में सिंगदा के बागधारे के पास गाजियाबाद से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा पिकअप वाहन मोड में अनियंत्रित होकर पलट गया और रपटते हुए सामने से पिथौरागढ़ से बनबसा की ओर रही कार से जा टकराया। हादसे में दंपति समेत दो बच्चे घायल हो गए।

लोहाघाट में सड़क हादसा

हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे सिंगदा के बागधारे के पास का बताया जा रहा है। हादसे में बनबसा निवासी शेखर चंद, उनकी पत्नी रश्मि चंद और उनके दो बच्चे शौर्य और सक्षम घायल बताये जा रहे हैं। घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

दो की हालत गंभीर

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मां और बेटे की हालत गंभीर देख दोनों को हायर सेंटर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें