Big NewsHaridwar

घर में घुसकर बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मारी गोली, हत्या से मचा हड़कंप

रूड़की में बदमाशों ने घर में घुसकर एक पेट्रोल पंप के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप के मालिक की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर में घुसकर पेट्रोल पंप के मालिक की हत्या

रुड़की में पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक की बुधवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पेट्रोल पंप के मालिक को पांच गोलियां एक के बाद एक मारी गई हैं। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाजपा पार्षद का देवर था मृतक कारोबारी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कारोबारी जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर ही एसआर पेट्रोल पंप है। इसके साथ ही वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। जोगेंद्र का ऑफिस उसके घर में ही है।

चाहरदीवारी फांदकर घर में घुसे बदमाश

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात वो अपने घर में बने ऑफिस में अपना कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान तीन युवक घर की चाहरदीवारी फांदकर घर में घुसे। जिसके बाद वो उनके ऑफिस में आए। इस से पहले कि जोगेंद्र कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिगं कर दी। सिर में गोली लगने से उनकी मौत को हो गई। जिसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

मृतक के भतीजे को भी लगी गोली

गोली की आवाज सुनकर जैसे ही परिजन वहां पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतक का बेटा और भतीजा वहीं पर मौजूद थे। भतीजे को भी अंगुली में छर्रा भी लगा है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी देहात एसके सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button