Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के रेट, पहुंचा सौ के पार

petrol_

देहरादून: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मुनस्यारी में पेट्रोल 100.42 में बिक रहा है तो पिथौरागढ़ में 99.46 रुपये तक पेट्रोल की कीमत पहुंच चुकी है। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पेट्रोल 96.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 90.48 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में लोगों को महंगाई बढ़ने की चिंता अभी से सताने लगी है।

लोगों का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकारों को पेट्रोल के दाम कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। एक बार फिर से देहरादून में वाहन चालकों की जेब ढीली होने जा रही है। पांच दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को पेट्रोल में 76 पैसे और डीजल में 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पांच दिन में पेट्रोल और डीजल में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

देहरादून में पेट्रोल 97.06 और डीजल 90.50 रुपये प्रति लीटर बिका। इससे पहले 25, 23 मार्च और 22 मार्च को तेल के दाम बढ़ाए गए थे। 21 मार्च को पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 94 रुपये और डीजल 87.32 था। 22 मार्च 59 पैसे पेट्रोल में और डीजल में 65 पैसे बढ़े थे। 23 मार्च को 1.13 रुपये पेट्रोल और डीजल में 1.17 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें