Dehradunhighlight

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखिए देहरादून में कितने रुपये लीटर मिल रहा तेल

Petrol, diesel prices will change every day from May 1

देहरादून : बीते कई दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन आज जनता को राहत मिलीहै . बता दें कि आज  शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। ज्यादा तो कुछ नहीं लेकिन लोगों ये राहत मिली है कि आज रेट में बढ़ोतरी नही हुई। आपतो बता दें देहरादून में आज पेट्रोल 103.87 रुपये में और डीजल 97 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। लोगों की जेब ढीली हो रही है. विपक्ष सरकार को घेरे है. जनता महंगाई से बेहाल है।

आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतें हर रोज सुबह बदलाव होता रहता है। आए दिन पेट्रोल डीजल के दाम घटते बढ़ते हैं लेकिन आज कल सिर्फ दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों के आधार पर होता है। इसकी समीक्षा कर तेज कंपनियां ईंधन के रेट तय करती है। हर रोज सुबह छह बजे इनकी कीमतों में संशोधन किया जाता है।पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिर्फ तीन दिन (दो, सात और आठ अप्रैल) को इनके रेट नहीं बढ़े। 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये 07 पैसा थी। आज आठ अप्रैल को यह 103 रुपये 87 पैसे रही। 17 दिनों में पेट्रोल के दाम नौ रुपये 80 पैसे बढ़ गए हैं।

Back to top button