National

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल को अब पीएम मेमोरियल के नाम से जानेंगे लोग, कांग्रेस ने फैसले पर जताई नाराजगी

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम अब पीएम मोमोरियल नाम कर दिया गया है। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक के दौरान नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगी और इसका नाम बदलकर पीएम मेमोरियल कर दिया गया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस के नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।

रक्षा मंत्री की बैठक में हुआ फैसला

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई थी, जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लग गई। राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष हैं। वहीं प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत 29 सदस्य इस सोसाइटी में शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास तीन मूर्ति परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करने के लगभग एक साल बाद नेहरू का नाम परिसर से हटा दिया गया। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है।

कांग्रेस नेता जयराम ने ट्वीट में दिखाई नाराजगी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र के इस फैसले पर ट्वीट में अपनी नाराजगी दिखाई उन्होनें पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा कि, ‘संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का खजाना रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।‘

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें