Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बंदरों के आतंक से परेशान हुए लोग, स्कूल जा रहे बच्चे को बंदर ने काटकर किया घायल

चमोली में दिन पर दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को देवाल क्षेत्र में बंदरों ने स्कूल जाते हुए सातवीं के बच्चे को घायल कर दिया।

बंदरों के आतंक से परेशान हुए लोग

घटना शुक्रवार की है। चमोली के देवाल में बंदरो का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां स्कूल जा रहे सातवीं के बच्चे को बंदर ने घायल कर दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार अभिभावक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया किअंकित अपने घर से स्कूल के लिए निकला था।

बच्चे को बंदर ने काटकर किया घायल

थोड़ी दूर जाते ही रास्ते में बंदर ने उस पर झपटा मारकर उसका पैर काट दिया। शोर सुनकर लोगों ने अंकित को बंदरों से बचाया। घटना के बाद से गाने वालों में वन विभाग के लिए आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें