National

राजनेता की पोल खोलते भीड़ वाले ट्वीट पर लोगों ने कहा बागेश्वर बाबा को हुआ घमंड

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की बिहार में कथा सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं अब भीड़ को देख बाबा ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद कई राजनेताओं की पोल खुल गई है।

नेता अभिनेता पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं

बाबा ने अपने ऑफिशियल अकांउट पर लिखा कि बिहार पटना में का बा, बागेश्वर सरकार बाबा बा..पटना में हमारे सरकार ने गर्दा उड़ाकर रखा है..जितनी भीड़ नेता- अभिनेता की पैसे देकर बस बुक करने में नहीं आती , उससे दोगुनी तो यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है। सनातन की ऐसी अलग बिरले ही मिलती है। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ट्वीट से देश के पीएम से लेकर तमाम नेताओं के आयोजनों में होने वाली भीड़ की पोल खोली है । बता दें कि बाबा ने अपने ऑफिसियल पेज से पोस्ट जारी कर सार्वजनिक किया है।

लोगों ने कहा बाबा को हुआ भीड़ का घमंड

वहीं, बाबा के इस पोस्ट पर लोगों ने आरोप लगाया है कि बिहार में भीड़ देख कर बाबा के सिर पर भीड़ का घमंड चढ़ गया है और शायद बाबा ये भूल गए कि समय बड़ा बलवान है। इस भीड़ के पीछे बीजेपी का ही हाथ है, जिसकी बाबा आज पोल खोल रहे हैं और यह भीड़ समय आने पर पलभर में खत्म हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें