National

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों ने किया बिजली का बिल भरने से मना

कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिलते ही वहां की जनता ने बिजली का बिल भरने से मना कर दिया है। जनता के अनुसार कांग्रेस ने वादा किया था कि यदि उनकी सरकार कर्नाटक में बनी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। ऐसे लोगों ने अभी से बिजली का बिल भरने से मना कर दिया है।

बिजली विभाग के कर्माचारियों को किया मना

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के जिलों कोप्पल, कलबुर्गी और चित्रदुर्गा के कुछ गांवों में लोगों ने बिजली के बिल भरने से मना कर दिया है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। ऐसे में जब कुछ गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के बिल लेकर पहुंचे तो लोगों ने बिल भरने से साफ मना कर दिया। 

मुफ्त बिजली पाने के हकदार हम- नागरिक

लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और जैसे ही हमने कांग्रेस को वोट दिया और कांग्रेस को जीत मिली, वैसे ही वह मुफ्त बिजली पाने के हकदार हो गए। लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से साफ कह दिया कि वह बिजली का बिल लेकर अब उनके पास ना आएं क्योंकि वह बिल नहीं भरेंगे। लोगों का कहना है कि अब कुछ भी हो जाए हम बिल का भुगतान नहीं करेंगे। 

कांग्रेस को करने होंगे वादे पूरे

कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच गारंटी योजना का एलान किया गया था। चुनाव नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला। हालांकि अब इन पांच गारंटी योजना को लागू करने में कांग्रेस सरकार को काफी मशक्कत करनी होगी। जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी शामिल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें