UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

फ्री में मोमोज न देने पर समुदाय विशेष के लोगों ने कर दी हिंदू युवक की धुनाई, मुकदमा दर्ज

फ्री में चाऊमीन और मोमोज खाने को नहीं देने पर विशेष समुदाय के युवक ने फास्ट फूड संचालक की मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और मामला और बढ़ गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ्री मोमोज न देने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मुकेश यादव निवासी श्रीदेव सुमन नगर बल्लूपुर रोड ने बताया कि वह अपने घर के बाहर ही एक फास्ट फूड सेंटर चलाता है। हर रोज की तरह वो रविवार रात को भी अपनी दुकान में काम कर रहा था। शोएब नाम का एक युवक मुफ्त में खाने के लिए चाऊमीन और मोमोज मांगने लगा। मुकेश के मना करने पर शोएब ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोपी ने परिजनों को बुलाकर की मारपीट

पीड़ित मुकेश ने जब अपना बचाव किया तो शोएब ने फोन कर अपने पिता राशिद और भाई सहित अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। आरोपितों ने पीड़ित के घर में घुसकर धारदार हथियार से उस पर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित पक्ष के साथी अशोक थापा, गौरव कपूर को गंभीर चोटें आई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करवाया मामला

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कैंट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। जानकारी के मुताबिक कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मामले में चार आरोपित शोएब, राशिद (शोएब के पिता), हरीश (शोएब का भाई) सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें