मनाली में इंसानियत भूले लोग, आपदा मे बेच रहे 50 की चाय, 140 का पराठा, एसडीएम को लूटा तो हुआ एक्शन

भारी बारिश में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोगों के घर छीन लिए गए। इस दौरान कई लोगों ने आपदा में फंसे लोगों की मदद की लेकिन वहीं कई लोग इस आपदा में भी लोगों की मदद करने के बजाए आपदा में अवसर ढूंढटे नजर आए हैं। वहां खाने की वस्तुओं सहित दैनिक उपयोग के सामान को काफी महंगा बेचा जा रहा है।
पराठा 140 रूपये, मैगी 70 रूपये
लोगों को वहां नाश्ता महंगा पड़ा रहा है। जिस समय वहां लोगों की दिल से मदद की जानी थी उस समय लोग वहां इंसानियत भूलकर पैसा कमाने की होड़ में लगे हुए हैं। एक पराठा 140 रूपये, मैगी 70 रूपये तक बेची जा रही है। मनाली में फंस लोगों को टेंट लगाना काफी महंगा पड़ रहा है। वहां अपना टेंट लगाने के लोगों से 500 रूपये वसूले जा रहे हैं। एक कटोरी दही के 120 रूपये मांगे जा रहे हैं।
एसडीएम को पिलाई 50 की चाय
वहीं जब मामले की जानकारी एसडीएम को लगी तो वह पहचान छिपाकर जब एक जगह चाय पीने दुकानदार के पास गए तो दुकानदार ने उन्हें 50 रूपये की चाय पिलाई। हालांकि जब एसडीएम ने अपनी पहचान बताई तो दुकानदार ने टालमटोल कर चाय बड़े गिलास में देने और साथ में बिस्कुट देने की बात कहकर बात को घुमाना चाहा। हालांकि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी देकर ऐसा न करने की सलाह दी।
मनमानी करने वालों पर होगा एक्शन
वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के एक- दो मामले ही सामने आए हैं। जिसके लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अगर कोई भी अपनी मनमानी करेगा तो उनपर कार्रवाई होगी।