Big NewsDehradun News

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून : एक और जहां धामी सरकार ने 1 हफ्ते कोविड-19 कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ाया तो वहीं उत्तराखंड शासन में देर शाम कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

बता दें कि उदयराज को अपर सचिव गन्ना बनाया गया। हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया तो वहीं बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया। जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया तो वहीं कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया। दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया। विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया। बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें