Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी की प्रिया जयंती ने किया देश का नाम रोशन, 128वीं बोस्टन मैराथन के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड की बेटी प्रिया जयंती थपलियाल ने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। बता दें पौड़ी गढ़वाल की प्रिया जयंती थपलियाल को 15 अप्रैल को होने वाली 128वीं बोस्टन मैराथन में बैंक ऑफ अमेरिका के लिए चुना गया। जिसके बाद से प्रदेशभर में खुशी की लहर है।

128वीं बोस्टन मैराथन के लिए हुआ प्रिया जयंती का चयन

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की जयंती ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। बचपन से ही संघर्षमय जीवन यापन करने वाली जयंती ने बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित बोस्टन मैराथन की 128वीं दौड़ में अपना स्थान बनाया है। इस मैराथन का आयोजन 15 अप्रैल, 2024 को हो रहा है।

कौन है प्रिया जयंती थपलियाल?

प्रिया जयंती थपलियाल का जन्म 1978 में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह सात वर्ष की उम्र में ही अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थी। जयंती अपने तीन भाई बहन में से एक है। तीनों ही स्पोर्टस में रुचि रखते है।

क्या है बोस्टन मैराथन?

बोस्टन मैराथन दुनिया की प्रमुख पुराने मैराथन है। बता दें संयुक्त राज्य अमेरिका में बोस्टन मैराथन पहली बार साल 1897 में आयोजित हुई थी। यही दुनिया का सबसे पुराना मैराथन है। यह वर्ष में एक बार आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता है। इस मैराथन में पूरी दुनिया के धावक हिस्सा लेते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें