Pauri Garhwal News
पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी ने किया दो सिपाहियों को सस्पेंड


देहरादून : पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी मिली है कि दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई अनुशासनहीनता के चलते की गई है। आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के कार्यालय में पूर्व में तैनात दो सिपाहियों को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड किया गया है।
पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह और रजनी नौटियाल को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह का तबादला रिखणीखाल और रजनी नौटियाल का तबादला अभियोजन कार्यालय पौड़ी में हुआ था। लेकिन ट्रांसफर के बाद से ही दोनों ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखे। दोनों को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड किया गया है। और साथ ही आइंदा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.