‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के लिए पौड़ी SSP श्वेता चौबे ने की ANTF संग गोष्ठी, बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त बनाना चाहते हैं। जिसे देखते हुए अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध समय-समय पर कार्यवाही की जाती है। इसी क्रम में पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने आज युवाओं में बढते नशे को देखते हुए जिले के क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं ANTF के कार्मिकों के साथ ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी की और जरूरी दिशा निर्दश दिए।
ANTF को दिए जरूरी दिशा निर्देश
पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने आज जिले के थाना लक्ष्मणझूला व श्रीनगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में स्कूली छात्रों के नशे के मकड़जाल से बचने के लिए मादक पदार्थ उन्मूलन में कार्यरत NGO,s नशा मुक्ति केन्द्रों के प्रबन्धकों से समन्वय स्थापित कर केन्द्रों का नियमित रुप से भौतिक सत्यापन करते हुये नशा मुक्ति केन्द्रों के प्रबन्धकों से उनकी सूची प्राप्त करते हुये मादक पदार्थो की बिक्री एवं आपूर्ति करने वालों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने हेतु एनटीएफ को निर्देश दिए।
नुक्कड़ नाटक, बैनर, रैली से करें जागरूक
वहीं एसएसपी ने ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ धर-पकड़ की कार्यवाही प्रोफेसनल पुलिसिंग से एवं मादक पदार्थों की ब्रिकी करने वालों की धर-पकड़ के लिए जनपद के थाना क्षेत्रान्तर्गत बैरियरों पर नियमित रुप से सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए | युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति नुक्कड़ नाटक, बैनर, रैली के माध्यम से जागरुक करेगें। साथ ही साथ शिक्षण संस्थाओं में ANTF टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य ड्राइंग, पेन्टिंग प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया।
शिकायत हेतु ANTF का मोबाइल नम्बर जारी
आमजन की शिकायत हेतु ANTF को मोबाइल नम्बर-7060470047 आवंटित किया गया है। उक्त मोबाइल नम्बर का विभिन्न पम्पलेटों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करेंगे। जिससे आमजन नशा करने वाले एवं नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त करने वालो के सम्बन्ध में ANTF को जानकारी प्रदान कर सके।
नशामुक्त भारत पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन
वहीं उन्होनें 12 से 26 जून 2023 तक “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” कार्यक्रम का विवरण तैयार करने की बात कही। जनपद स्तर पर एक वृहद जन-जागरूकता अभियान एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति रैलियां सेमिनार, कार्यशालाएं, ई-प्रतिज्ञा आदि कार्यक्रम के आयोजन हेतु क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को निर्देशित किया गया| साथ ही साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर से सम्बन्धित अभियोगों के अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ़्तारी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया|
CCTV कैमरों की नियमित हो चैकिंग
वहीं एसएसपी श्वेता चौबे ने क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को CCTV कैमरों के लगाये जाने व उनका सुचारु रुप से कार्य करने के सम्बन्ध में स्थानीय व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन करने के साथ-साथ थाना क्षेत्रों लगे CCTV कैमरों की चैकिंग नियमित रुप से करने के निर्देश दिए गए| बता दें कि इस बैठक में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी, निरीक्षक प्रभारी ANTF मौ0 अकरम और समस्त ANTF के कार्मिक मौजूद रहे।