Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी पुलिस ने किया फर्जी सोसाइटी का पर्दाफाश, कंपनी का संचालक दुबई फरार

पौड़ी पुलिस ने फर्जी कॉपरेटिव सोसायटी/कंपनी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कंपनी पूरे प्रदेश में निवेश के नाम पर फर्जी सोसायटी चला रही थी.

पौड़ी पुलिस ने किया फर्जी सोसाइटी का पर्दाफाश

मामले को लेकर तृप्ति नेगी ने कोटद्वार में पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने LUCC सोसाइटी के दुगड्डा शाखा के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ आरडी के नाम पर पैसे लेकर बॉन्ड न देने और पैसे जमा न करने की तहरीर दी थी. पुलिस ने प्रकरण की जांच में पाया कि LUCC की स्थापना 2016 में और उत्तराखंड में इसके 35 शाखाएं हैं.

कंपनी का संचालक दुबई फरार

जांच में सामने आया कि 50 लाख रुपये की राशि मैच्योर होने के बावजूद वापस नहीं की गई. LUCC के मुख्य खाते में 189 करोड़ जमा थे, जिनमें से सिर्फ दो लाख शेष हैं. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दो फॉर्च्यूनर कारें बरामद की है. पौड़ी एसएसपी ने बताया कि कंपनी पर 92 करोड़ की देनदारी है. बताया जा रहा है कपंनी का संचालक दुबई फरार हो गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें