UttarakhandHighlight

अस्पताल में भर्ती केदारनाथ विधायक शैलारानी से मिलने पहुंचे पौड़ी सांसद, जाना हाल

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद अनिल बलूनी ने विधायक शैलारानी से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

केदरानाथ विधायक का जाना हाल

पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

चिकित्सकों से की बातचीत

सांसद बलूनी ने विधायक से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनके इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कि भगवान बद्री-केदार की कृपा से वह जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगी। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें