UttarakhandHaridwar NewsRoorkee News

सरकारी अस्पताल में बहकाए जा रहे मरीज, CMS ने दिए जांच के आदेश

रुड़की में सिविल अस्पताल में मरीजों को बहलाने-फुसलाने का मामला सामने आया है। बता दें रुड़की के कुछ प्राइवेट अस्पतालों पर सरकारी अस्पतालों में गश्त कर मरीज़ों को बहला फुसलाकर अपने अस्पतालों में भर्ती कराने का आरोप हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।

सरकारी अस्पताल में बहकाए जा रहे मरीज

बताया जा रहा है कि रुड़की में स्थित सिविल अस्पताल के आसपास कुछ फ़र्ज़ी अस्पताल हैं। आरोप है कि इन अस्पतालों के कुछ लोग देर रात सरकारी अस्पताल में आकर मरीजों को बहला-फुसलाकर अपने अस्पताल ले जाते हैं। अधिकांश ये लोग उन महिलाओं को अपने जाल में फंसाते हैं जिनकी डिलीवरी का समय पास होता है।

मनमानी रकम वसूलने का आरोप

आरोप हैं कि ये लोग मौका देखकर मरीज के साथ आए परिजनों से बात कर उन्हें अपने बहकावे में लेकर अपने अस्पताल में भर्ती करवाते हैं। बाद में उनसे मनमानी रकम वसूलने का काम करते हैं। इतना ही नही फर्जी अस्पतालो में मौजूद डॉक्टरों के पास डिग्री न होने का आरोप भी है।

CMS ने दिए जांच के आदेश

मामले का संज्ञान लेते हुए राजकीय चिकित्सालय रुड़की के सीएमएस डॉ कंसल ने मामले का लेकर कहा कि गहनता से जांच की जा रही है। जो भी लोग इस तरह के कार्यो में लिप्त पाए जाएगे उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें