Dehradun NewsBig News

IMA की पासिंग आउट परेड कल, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान, शहर में निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान

देहरादून में आठ जून को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने यातायात डायवर्ट प्लान कर लिया है। पासिंग आउट परेड के दौरान कल सुबह छह बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

ये रहेगा डायवर्जन प्लान

  • परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा ।
  • बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा ।
  • प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक, मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा जायेगा ।
  • सेलांकुई-भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा ।
  • देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें