Rudraprayag NewsBig News

उत्तराखंड में भारी बारिश ने बरपाया कहर, पुल बहने से मद्महेश्वर मंदिर में फंसे कई यात्री, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड में गुरुवार रात से भी भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. रुद्रप्रयाग जिले में भी देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश होने के चलते ग्राम गौंडार के बणतोली पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल बह गया. जिससे कई यात्री वहीं फंस गए.

पुल बहने से मद्महेश्वर मंदिर में फंसे यात्री

सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस, SDRF और DDRF की टीम द्वारा यहां पहुंचे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है। बता दें मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 किमी नीचे नानू नामक स्थान पर तैयार किए गए अस्थायी हेलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है. जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है. बता दें यहां से अब तक कुल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.

नुकसान का किया जा रहा आंकलन : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रप्रयाग में भी पुल टूटने की सूचना मिली है. सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां पर भी लोग फंसे हुए हैं. उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है. भारी बारिश से जगह-जगह हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें