National

एयर इंडिया के विमान में यात्री ने चालक दल पर किया हमला, सदस्यों को दी गालियां, DGCA के पास की गई शिकायत

एक बार फिर एयर इंडिया के एक विमान में यात्री ने बदसलूकी की है। इस बात की जानकारी एयर इंडिया के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि ये घटना 29 मई को फ्लाइट AI882 में हुई। फ्लाइट गोवा से दिल्ली आ रही थी। 

यात्री ने किया चालक दल पर हमला

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के प्रवक्ता बताया कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री ने बदतमीजी की। आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दीं। इतना ही नहीं उसने चालक दल के सदस्यों में से एक पर हमला भी किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी यात्री ने अपने खराब व्यवहार को जारी रखा। इस मामले की जानकारी डीजीसीए दे दी गई है।

पहले भी हुआ विमान में मामला

बता दें कि हाल के महीनों में, विमान में यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार की कई घटनाएं हुई हैं। इससे पहले, 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी। जिसके बाद विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आरोपी यात्री पर दो साल के लिए उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया था। एयर इंडिया के केबिन क्रू सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें