Nainital News

उत्तराखंड : यहां नहर बनेगी पार्किंग, खड़ी हो सकेंगी 250 गाड़ियां

हल्द्वानी में एक अनोखी पार्किंग बनने जा रही है। ये पार्किंग पुलिस के नीचे या कहीं और नहीं बल्कि नहर पर बनेगी। जी हां बता दें कि हल्द्वानी में नहर को कवर करने के बाद पार्किंग बनाने की योजना जल्द परवान चढ़ सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस नहर की लंबाई करीब एक किलोमीटर है, जिसको कवर किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिये रुड़की आईआईटी की टीम ने आज नहर का सर्वे किया है।

आपको बता दें कि 8 करोड़ की लागत से 1 किलोमीटर की नहर को कवर किया जाएगा, जिसकी लागत 8 करोड़ रुपये, इसमें 250 गाड़ियों की पार्किंग हो सकेगी, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां और तेज होंगी, अधिकारी के मुताबिक जैसे ही आईआईटी रुड़की का नहर कवर का डिजाइन प्राप्त हो जाएगा उसके 2 महीने के भीतर ही नहर कवरिंग का काम शुरू हो जायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें