Dehradun NewsHighlight

खड़ी बस बनी आग का गोला, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बीती रात खड़ी बस में अचनाग आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

खड़ी बस बनी आग का गोला

घटना सोमवार देर रात करीब 12.30 की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12:40 के आसपास थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस मनोज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रांझावाला रायपुर की है। बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है तथा बुकिंग पर ही चलती है। रोज की तरह सोमवार को भी बस रांझावाला में खड़ी थी। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें