National

सोशल मीडिया पर छाया इंडिया के गांव का पार्क, लोग समझ रहे यूरोप का…आप भी देखिए तस्वीरें

हाल ही में केरल सरकार ने कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर ख़ूब हो रही है. उन्होंने काम ही ऐसा किया है. दरअसल, केरल के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने एक पार्क का हाल ही में उदघाटन किया था. इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर कर दीं. इन्हें देख लोगों को विदेश की याद आ रही है, क्योंकि ये पार्क देख कर उन्हें किसी यूरोपीय देश के पार्क की याद आ रही है.

केरल में हाल ही में एक ऐसा पार्क बनाया गया है, जो घरों के बीच में है. इस पर गाड़ियों के चलने की मनाही है. सिर्फ लोग पैदल ही चल सकते हैं. ये केरल के पारंपरिक घरों के बीच आधुनिक निर्माण का बेहतरीन नमूना है. देखने से ऐसा लगता है कि हम कहीं यूरोपीय देश में आ गए हैं. जैसे ही केरल के टूरिज्म मिनिस्टर ने इसका उद्घाटन किया ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. केरल के कोझिकोड जिले के वडाकरा के पास काराकड गांव में बनाए गए इस पार्क का नाम है वागभटानंद पार्क. इसका उद्घाटन केरल के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने लगी और उसकी तुलना यूरोपीय देशों की सड़कों से की जाने लगी.

इसमें दिव्यांग और दृष्टिहीन लोगों के आने-जाने के हिसाब से रास्ते भी बनाए गए हैं. यहां पर पहले से ही पार्क था. लेकिन उसकी हालत बहुत ख़राब थी. जब सरकार ने नया पार्क बनाने की योजना बनाई तो उसमें स्थानीय लोगों ने उनका साथ दिया. इस पार्क का नाम स्थानीय समाजसेवक वागभटानंद गुरू के नाम पर रखा गया है. इसे बनाने में 2.80 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसे बनाने में Uralungal Labour Contractors Cooperative Society (ULCCS) ने मदद की है. इसकी स्थापना वागभटानंद गुरु ने ही की थी.  सोशल मीडिया पर इस पार्क की तस्वीरें देख देसी लोगों को विदेश की याद आ रही है. आप भी देखिए लोगों के रिएक्शन:

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें