SportsHighlight

Paris Olympics 2024 में खत्म हुआ Satwik-Chirag की जोड़ी का सफर, क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से मिली हार

Paris Olympics 2024 में भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwik-Chirag) का सफर खत्म हो गया है। पुरुष बैडमिंटन जोड़ी में भारत के सात्विक-चिराग की मलेशिया के ओरोन चिया और यिक वूई सोह से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिड़ंत हुई । जिसमें भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वो मेडल की रेस से बाहर हो गए।

Paris Olympics 2024 में खत्म हुआ Satwik-Chirag की जोड़ी का सफर

Paris Olympics 2024 में सात्विक-चिराग(Satwik-Chirag) की जोड़ी भारत के लिए पदक की प्रबल दावेदारों में से एक थे। बता दें कि क्वार्टर फाइनल में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम जीतने के बाद मलेशिया की टीम से शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बता दें कि सात्विक-चिराग की जोड़ी दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी है।

ऐसे में 64 मिनट तक चले इस मैच में सातवें नंबर की जोड़ी चिया और सोह से हार मिली। चिराग-सात्विक को 21-13, 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि दोनों ही टीम आपस में 12 बार एक दूसरे से भिड़ी है। ऐसे में भारतीय जोड़ी को इन 12 मैचों में नौ बार हार का सामना करना पड़ा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें