Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा, कुछ ही देर में पहुंचेगी सेना

हल्द्वानी में गुरूवार को अवैध मदरसा तोड़ने के लिए गई टीम पर हुई पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद से माहौल बेहद ही तनावपूर्ण है। अब तक छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। इसी बीच देर रात पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर में मोर्चा संभाल लिया है। कुछ ही देर में सेना भी मौके पर पहुंचने वाली है।

हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी में हालात बेकाबू होने के बाद अब यहां पैरामिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। हल्द्वानी छावनी में तब्दील हो गई है। कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई है। पैरामिलिट्री की चार कंपनियों ने शहर में मोर्चेबंदी कर ली है।

जल्द ही पहुंचेगी सेना

हल्द्वानी में हालात बेकाबू होने के बाद अब सेना की मदद ली जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही सेना हल्द्वानी पहुंचेगी और मोर्चा संभालेगी। इसके साथ ही पुलिस ने देर रात से उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त सेना हल्द्वानी पहुंच सकती है।

कुमाऊं के छह जिलों से मंगाई गई भारी फोर्स

बनभूलपुरा में उपद्रव और हिंसा के बाद हालात को काबू में करने के लिए कुमाऊं के छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। इस हिंसा पर डीएम नैनीताल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ये उपद्रव अचानक नहीं किया गया। बल्कि इसे पहले से पलानिंग बनाकर किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें