SportsHighlight

Paralympics 2024 में भारत के नाम दूसरा गोल्ड, बैडमिंटन में Nitesh Kumar ने जीता स्वर्ण पदक

Paralympics 2024 में नितेश कुमार (Nitesh Kumar) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नितेश ने बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स एसएस3 कैटेगरी में भारत को स्वर्ण पदक जिताया है। उन्होंन ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बैथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया है। पेरिस ओलंपिक में वो गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। भारत के नाम अब टोटल नौ मेडल हो गए है।

Paralympics 2024 में बैडमिंटन में Nitesh Kumar ने जीता स्वर्ण पदक

बता दें पेरिस पैरालंपिक से नितेश ने अपना पैरालंपिक डेब्यू किया है। ऐसे में पहली बार में ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। ऐसे में वो तीसरे एथलीट बन गए है जिन्होंने देश को बैडमिंटन में गोल्ड जीताया है। नितेश से पहले प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत के नाम नौवां मेडल

बता दें कि भारत को नितेश ने नौवां मेडल जितवाया है। बता दें कि अब तक शूटिंग में भारत को चार मेडल मिल चुके है। जिसमें अवनी लेखरा ने गोल्ड, मोना अग्रवाल और रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य और मनीष नरवाल ने सिल्वर अपने नाम किया। एथलेटिक्स में भी भारत के नाम चार मेडल मिल गए है। जिसमें निषाद को हाई जम्प में रजत और डिसकस थ्रो में योगोश कथुनिया को सिल्वर मिला है। तो वहीं महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में प्रीति पाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें