Udham Singh Nagar NewsHighlight

पंतनगर एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की दिशा में पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों के तहत आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. धामी सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा सौंप दिया है. जो एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जरुरी कदम है.

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. अजय प्रभाकर ने भूमि पर कब्जा करते हुए बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार का सर्वेक्षण और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा. इससे पंतनगर एयरपोर्ट के संचालन में वृद्धि होगी. इसके साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.

इसके अलावा, एयरपोर्ट अथॉरिटी को जिला प्रशासन और पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान 524.78 एकड़ भूमि के अक्षांश और देशांतर (कोऑर्डिनेट्स) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. जिससे विस्तारीकरण की प्रक्रिया में और तेजी आएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें