Char Dham Yatra 2023Big News

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किए बदरी-केदार के दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किए बदरी-केदार के दर्शन

रविवार को बाबा बागेश्वर ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने के दौरान बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मौके पर हजारों की भीड़ एकत्रित रही। बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा बागेश्वर ने धर्मशाला का भूमि पूजन किया।

शनिवार को देहरादून पहुंचे थे बाबा धीरेंद्र शास्त्री

बता दें शनिवार को बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार देहरादून के परेड ग्राउंड के खेल मैदान में लगा था। दरबार में बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। बाबा के दरबार में पहुंचते ही भक्तों ने जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें