Tehri NewsBig News

ततैया के काटने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

टिहरी से दुखद खबर सामने आ रही है. ततैया के काटने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

ततैया के काटने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को सुंदरलाल (47) निवासी तुनेटा अपने बेटे अभिषेक (8) के साथ गाय को चराने के लिए जंगल जा रहा थे. अचानक ततैया के झुंड ने पिता और पुत्र पर हमला बोल दिया. सुंदरलाल अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए. बावजूद इसके ततैया का हमला दोनों पर जारी था. जिससे दोनों घायल हो गए.

गांव में पसरा मातम

आनन-फानन में ग्रामीण दोनों को लेकर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे. उपचार के दौरान पिता और पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना के बाद से सुंदरलाल के परिवार सदमे में है. इसके साथ ही गांव में शोक की लहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें