Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यशपाल-संजीव पर हमले से कांग्रेस में आक्रोश, CM आवास के बाहर धरना देंगे नेता प्रतिपक्ष

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हमले के बाद कांग्रेस आक्रोशित है। कांग्रेस ने दोनों नेताओं पर हुए हमले के विरोध में सीएम आवास के बाहर धरने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि नेताओं पर खुलेआम हमले हो रहे हैं। यह साबित करता है कि कानून व्यवस्था का हाल क्या है।

दरअसल, आज बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का आरोप लगाया है। संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से हमला किया है।

संजीव आर्य ने कहा मेरी और पिता की हत्या करने की थी। साजिश रची गई थी। दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर हमें बचाया। वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं। आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन। पूर्व मंत्री यशपाल बेटे संजीव के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि हमला करने वाले लोगों ने धमकी दी थी, लेकिन पुलिस-प्रशासने जानबूझकर इस धमकी को अनुसना कर दिया। जिसका नतीजा है कि आज उन पर हमला किया गया। इतना ही नहीं, जिस वक्त लाठी-डंडे लिए हमलावर गाड़ी पर हमला कर रहे थे। पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें