highlightNational

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार, 24 घंटे में 67 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 568 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना कहर से हाहाकार मचा हुआ है। मुंबई महाराष्ट्रृ में कहर बनकर वहां के लोगों पर टूट रहा है. ऑक्सीजन की कमी से कई लोग दम तोड़ चुके हैं और कई लोग तड़प रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 67 हजार 13 नए मामले सामने आए जबकि महाराष्ट्र में 568 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, अब तक राज्य में कुल 40 लाक 94 हजार 840 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से कुल 62,479 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 68 हजार 631 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है. राज्य में बुधवार को 67,468 मामले आए थे. अधिकारी ने बताया कि 568 लोगों की मौत में से 309 लोगों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है जबकि 158 लोगों की मौत पिछले सप्ताह हुई है, बाकी बचे लोगों की मौत दो सप्ताह पहले की है.

Back to top button