12 मार्च को लॉस एंजेलिस में ऑस्कर का आयोजन हुआ था। जिसमें भारत ने दो ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला। साथ ही आरआरआर फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू ‘ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में अवार्ड मिला। इसी दौरान शो के होस्ट ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से लोग काफी नाराज है।
- Advertisement -
आरआरआर ने रचा इतिहास
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के गाने ने इतिहास रच दिया। नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला। अवार्ड मिलने पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने टीम को बधाई दी। साथ ही फैंस ने भी सोशल मीडिया पर आरआरआर के ऑस्कर जीतने पर ख़ुशी जाहिर की। इसी बीच ऑस्कर के होस्ट जिमी किमेल ने एक शब्द से फैंस को गुस्सा दिला दिया।
जिमी हुए सोशल मीडिया में ट्रोल
दरअसल ऑस्कर के होस्ट ने होस्टिंग के दौरान आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बोल दिया। इसको सुनकर RRR के फैंस भड़क गए। जिसकी वजह से सोशल मीडिया में यूजरस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर होस्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें करेक्ट कर रहे है। फिल्म के फैंस इस बात से नाराज़ है और होस्ट जिमी को जमकर ट्रोल कर रहे है।
यूजर ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए एक यूजर ने लिखा ऑस्कर को कंट्रोवर्सी पसंद है। RRR को बॉलीवुड फिल्म कहना वो भी तब जब क्रिएटर्स इसे महीनों से इंडियन फिल्म के नाम से प्रमोट कर रहे है। दुसरे यूजर ने लिखा की यह इंडियन, तेलुगु टॉलीवूड में बनी फिल्म है ना की बॉलीवुड फिल्म। तो वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया की इतना भी नहीं पता, अकादमी अवार्ड्स को आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताने के लिए शर्म आनी चाहिए।