Champawat NewsHighlight

त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर अड़ा संगठन, ब्लॉक कार्यालय के बाहर की तालेबंदी

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन लंबे समय से त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग कर रहा है. लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार को छोड़ अन्य जिलों में इसी वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है. जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है.

त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर अड़ा संगठन

मंगलवार को प्रदेश संगठन के आहवाहन पर लोहाघाट में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में लोहाघाट ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कर्मियों को बाहर निकाल कर लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी और ब्लॉक कार्यालय में धरने में बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने एक देश एक चुनाव की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

संगठन में आक्रोश

प्रधान संगठन उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी सहित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो ने कहा दो साल कोविड के चलते ग्राम सभाओं का विकास कार्य ठप पड़ गया था. जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा वे सरकार से हरिद्वार जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में चुनाव की मांग कर रहे हैं. जबकि इस बात का अनुमोदन प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं पर उत्तराखंड सरकार मामले का संज्ञान तक नहीं ले रही है.

मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा निकालने का ऐलान

प्रर्दशनकारियों ने कहा अपनी मांगों को लेकर वह 15 जुलाई से सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन हड़ताल में चल रहे हैं. वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि 3 अगस्त को देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री आग्रह यात्रा निकालेंगे. वही ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करने से कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ गए. इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय में कार्य कराने आए ग्रामीण मायूस होकर वापस लोटे रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें