Big NewsDehradun News

हरक सिंह रावत को समर्थन देने पहुंचे विपक्ष के विधायक, कहा केंद्र के इशारों पर कर रही ED कार्रवाई

उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 16 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है उत्तराखंड समेत दिल्ली, चंडीगढ़ में भी हरक के ठिकानों में ईडी की छापेमारी जारी है। इस बीच विपक्ष के विधायक हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

हरक को समर्थन देने पहुंचे विपक्ष के विधायक

सदन की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, विधायक आदेश चौहान और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा हरक सिंह रावत को समर्थन देने के लिए उनके आवास पहुंचे। विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया की ईडी ये कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारों पर कर रही है।

कांग्रेस ने लगाया छवि खराब करने का लगाया आरोप

विपक्ष के विधायकों ने कहा कि लोकसभा चुनाव पास है। चुनाव से पहले भाजपा सरकार कांग्रेस की छवि बिगड़ना चाहती है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि जब भाजपा से कोई नेता कांग्रेस में आते हैं तो वह आरोपी बन जाते हैं और अगर कोई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते हैं तो वह गंगा नहा जाते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें