Tehri NewsBig News

दो दिन तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, जानें वजह

सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा। मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा। बता दें रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते दो दिन तक रोपवे का संचालन बंद करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दो दिन रोपवे का मरम्मत कार्य के साथ-साथ तकनीकी निरीक्षण होना है। नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से पहले की तरह ही रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा।

अगर कोई भी श्रद्धालु 23 या 24 जनवरी मंदिर के दर्शन के लिए आता है तो उसे इस दौरान सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले के लिए कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई को पार कर ही मंदिर तक पहुंचना होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें