Dehradun NewsHighlight

आज से सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू, CS राधा रतूड़ी ने दिखाई हरी झंडी

राजधानी देहरादून में आज से सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बस का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका भी मौजूद रही।

सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू

बता दें सचिवालय में निजी वाहनों का दबाव कम हो इसके चलते ही ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बस के संचालन के बाद से पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में अब मदद मिलेगी। बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कर्मियों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

CS राधा रतूड़ी ने दिखाई हरी झंडी

बता दें सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर सचिवालय कर्मियों को समर्पित कर दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी सचिवालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे।

पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

इसके साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें