Big NewsDehradun News
कोरोना का कहर : दून अस्पताल में OPD आज से बंद, होगा सिर्फ इनका इलाज

देहरादून :देहरादून में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मृतकों का आंकडा़ भी डरा देने वाला है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून डीएम आशीष श्रीवास्तव ने कोविड कर्फ्यू लागू किया है जो 3 मई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से दून अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। यहां फिलहाल केवल कोविड मरीजों का ही इलाज होगा। हालांकि फ्लू मरीजों की ओपीडी कन्टीन्यू चलती रहेगी।
कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद दून अस्पताल को एक बार फिर कोविड अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संचालन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। फैसला लिया गया कि फिलहाल जब तक कोरोना के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, अन्य ओपीडी को बंद कर दिया जाए।