Big NewsNational

मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन

ओपी शर्मा

मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे। लंबे समय से कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया था।

ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था। इतना ही नहीं उनके घर के मेन गेट पर भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित है।

ओपी शर्मा ने 2002 में राजनीति में भी हाथ अजमाया था। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए।

जादू की कला में पारंगत ओपी शर्मा ने मेरठ में 2014 के बाद अब 2022 में शो किए। सीनियर ओपी शर्मा को इंडियन मैजिक मीडिया सर्किल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवॉर्ड 2021 से नवाजा। उन्हें शहंशाह ए जादू की उपाधि दी गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें