Big NewsNainital News

उत्तराखंड : महंगी कारें सर्विस कराने के बाद नहीं दिए पैसे, कोर्ट ने सुनाई सजा, 1.30 लाख का जुर्माना भी

काशीपुर : काशीपुर से बड़ी खबर है। आपको बता दें कि काशीपुर में एक व्यक्ति को ऐसे अपराध के लिए सजा सुनाई गई है जिसे अक्सर रौब दिखाने वाले लोग करते हैं. जी हां बता दें कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो लग्जरी गाडिय़ों की र‍िपेयरिंग कराने के बाद सर्विस सेंटर संचालक को पैसा न देने के मामले में दोषी को 1 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख 30 हजार का जुर्माना भी लगाया हैै। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने का अतिरिक्त कारावास की सजा दोषी को भुगतनी होगी।

आपको बता दें कि रामनगर रोड स्थित श्री कृष्णा आटोमेटिव सर्विस सेंटर के मैनेज‍िंग पार्टनर प्रियंक अग्रवाल ने अपने वकील के जरिए एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि धनारी क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर पहाड़ी कालोनी निवासी बलवंत स‍िंह उनके फार्म पर अपनी गाड़ियों की सर्विस कराता था। कारों की र‍िपेयरिंग के बलवंत ने 1 लाख 18 हजार 189 रुपये उधार किए थे। उसने चेक भी दिया था जो की 27 सितंबर 2018 को बाउंस हो गया। पैसे मांगने पर वो पैसे नहीं दे रहा था जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

वहीं इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अधिवक्ता हरीश कुमार बत्रा और मनीष ने आरोपी को दोषी बताते हुए गवाह और सबूत कोर्ट के समक्ष पेश किए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी बलवंत को 1 साल कैद और एक लाख 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें