Pithoragarh NewsHighlight

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 958 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार जारी है. पुलिस ने 958 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में एक लाख से अधिक आंकी जा रही है.

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार

जिले में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव ने पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलकर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में एसओजी और थाना जाजदेवल पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है.

958 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा जाजरदेवल में चम्बू गली से आरोपी नईम (41) निवासी जाजरदेवल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 958 ग्राम चरस बरामद की है. जिसकी कीमत 1 लाख 92 हजार बताई जा रही है. आरोपी से तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें