Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत, कोरोना के 19 मामले आए

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं तो वहीं एक भी मौत कोरोना मरीजों की नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 26 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। आज कोरोना के 19 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब 285 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। इसी के साथ सरकार ने एक बार फिर से कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि आज मंगलवार को अल्मोडा़ में 1, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 2, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 343261 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7389 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश में आज मंगलवार को ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ बता दें कि शनिवार और रविवार को भी ब्लैक फंगस का एक-एक मामला सामने आय़ा था। अच्छी खबर ये है कि आज एक मरीज स्वास्थ्य होकर घर गया है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 580 मामले सामने आ चुके हैं। 351 ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक कुल 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें