Dehradun NewsHighlight

मालदेवता आपदा में लापता एक अन्य महिला का शव मिला

sdrf maldevta dead bodyदेहरादून से मालदेवता में सौंग नदी से आपदा में लापता एक और शव बरामद किया है। बरामद शव महिला का है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें हैं।

आपको बता दें कि टिहरी और मालदेवता में 19 अगस्त में आई आपदा में 11 लोग लापता हो गए थे। तभी से लापता लोगों की तलाश चल रही है। मालदेवता इलाके से बहने सौंग नदी में एसडीआरएफ अब काफी आगे तक शवों की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ को लालतप्पड़ इलाके में नदी के पास तीन शव दिखे हैं।

हालांकि इन शवों को निकालने में एसडीआरएफ को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ ने एक शव निकाल लिया है। ये शव एक महिला का बताया जा रहा है। दो अन्य शवों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें