Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति जब्त की होगी कार्यवाही

यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 2020-21 स्नातक स्तरीय भर्ती घोटाले में अभी तक 44 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। आरोपित की पहचान रूपेंद्र जयसवाल के रूप में हुई है।

संपत्ति जब्त की होगी कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान का परिचित था। बताया जा रहा है कि रूपेंद्र ने ही पेपर आउट करवाया था। आरोपित ने राजेश चौहान से पेपर लेकर नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी रूपेंद्र जयसवाल पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।बताया जा रहा है की आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर लगा कर उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए कार्यवाही की जाएगी।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

बता दे एसटीएफ की टीम ने यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में अभी तक 44 आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरती हुई मनेजर आ रही है। बागेश्वर में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि उत्तराखंड राज्य में लोकतंत्र पटरी से उतर गया है। पेपर लीक के मामले में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। और सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही हैं।सरकार सीबीआइ जांच से पीछे क्यों हट रही है। इसका मतलब सरकार पेपर लीक मामले में फंस रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें