HighlightNational

एक लड़की को हुआ 16 लड़कों से प्यार, सभी से शादी का वादा…और सबको लूट लिया

16 boys love

पुणे: बदलत वक्त के दौर में कई तरहर के मोबाइल एप हर दिन बन रहे हैं। इनसे जहां लोगों को मदद मिल रही है। वहीं, इनसे लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है। एक डेटिंग एप के सहारे एक महिला ने 16 लोगों को लूटा। महिला डेटिंग एप के सहारे लड़कों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उन्हें बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर लूट लेती थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने नेटफ्लिक्स में एक सीरीज देखने के बाद इस तरह के अपराध को अंजाम दिया है। एक शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला को गिरफ्तार किया। सयाली उर्फ शिखा देवेंद्र काले नाम की महिला ने जिन युवकों को अपना शिकार बनाया वो पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ जिले के रहने वाले थे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि महिला डेटिंग एप के जरिए लोगों को ठगती थी। डेटिंग एप के जरिए महिला युवकों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उनसे मुलाकात करती थी।

इस दौरान महिला युवकों को बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर लड़कों को बेहोश कर उनके घर में रखा कीमती सामान, मोबाइल, ज्वेलरी और पैसे लेकर गायब हो जाती थी। महिला ने खुद को लेस्बियन बताते हुए कुछ लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। बेहोश करने के बाद महिला पीड़ितों के मोबाइल से एप डिलीट कर देती थी, ताकि उसे पकड़ा ना जा सके। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए कई फेक अकाउंट्स बनाए।

जैसे ही महिला ने एक डमी ब्यॉयफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर पहुंची और ड्रिंक पिलाने का प्रयास किया, वैसे ही पुलिस ने वहां छापा मारकर महिला को पकड़ लिया। महिला के पास से 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। महिला ने बताया कि वो कॉल सेंटर में काम करती थी और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। सयाली के परिवार में उसकी मां और भाई है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसने ये तरीका अपनाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें