Big NewsUttarkashi News

नौगांव चोपड़ा कसलाना रोड पर दर्दनाक हादसा, चालक की मौके पर ही मौत

नौगांव चोपड़ा कसलाना रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया गया। यहां पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

नौगांव चोपड़ा कसलाना रोड पर दर्दनाक हादसा

उत्तरकाशी जिले के नौगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र ज्वार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रघुवीर सिंह वाहन में अकेले ही सवार था। एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें