Big News : यहां दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल, 40 घंटे तक खाई में पड़ा रहा शव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां दर्दनाक हादसे में एक की मौत और एक घायल, 40 घंटे तक खाई में पड़ा रहा शव

Yogita Bisht
3 Min Read
सड़क हादसा ACCIDENT

भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में वाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक और मृतक का शव 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा।

भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर दर्दनाक हादसा

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि घायल युवक 40 घंटे से भी अधिक समय तक खाई में पड़ा रहा और एक युवक का शव भी 40 घंटे तक खाई में ही पड़ा रहा।

गैरसैंण के लिए निकले थे युवक

मिली जानकारी के मुताबिक कबाड़ का काम करने वाले भोजपुर मुरादाबाद निवासी तीन युवक आली नबी (22) पुत्र मोहम्मद इस्लाम, कामिल(22) पुत्र खुर्शीद और आकिल(21) बाइक से गैरसैंण जा रहे थे। आली नबी और कामिल एक बाइक पर थे जबकि आकिल एक बाइक पर अकेले था। दोनों के बारे में को ई जानकारी ना मिलने पर उन्हें ढूंढा गया।

बताया जा रहा है कि आकिल तो गैरसैंण पहुंच गया था लेकिन उसके दोनों साथी देर रात तक भी गैरसैंण नहीं पहुंचे। जिसकी सूचना उसने दोनों के परिजनों को दी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने पर मिले दोनों

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों के ना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को भतरौंजखान-भिकियासैंण सड़क पर अदबोड़ा के आसपास ढूंढा गया। वहां से थोड़ी दूरी पर ही उनका बैग पड़ा हुआ मिला। खाई में नीचे उतरने पर दोनों युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। दोनों को पीएचसी भतरौंजखान लाया गया जहां आली नबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कामिल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।