Haridwar NewsHighlight

लक्सर ब्रेकिंग : इंस्पेक्टर कर रहे थे चेकिंग, पुलिस को देख भागा युवक, मिली खतरनाक चीज

लक्सर : शनिवार सुबह लक्सर के पथरी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने चेकिंग के दौरान अवैध पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि पथरी थाना पुलिस आज सुबह चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस चेकिंग देख युवक ने भागने की कोशिश की तभी पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नीरज शर्मा निवासी दीनारपुर थाना पथरी बताया।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि लक्सर ससेत हरिद्वार केे कई शहर और गांव से तमंचे का वीडियो वायरल हो चुका है। खुलेआम बेखौफ बदमाश तमंचा लहराते हुए और लोगों में खौफ पैदा करते देखे गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें