National

एक बार फिर दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर, नोएडा में कई घर डूबे, अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रविवार को यमुना नदीं का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया है। जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। वहीं नोएडा में भी हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए। शनिवार को पुलिस मौक पर पहुंची और स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गौतम बौद्ध नगर में खतरा

गौतम बौद्ध नगर में नदी में पानी का बहाव काफी ज्यादा हो गया है। जिस कारण हिंडन के साथ निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अमुसार पांचो गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला गया है। आश्रय घरों में उन्हें स्थानांतरित किया गया है। वहीं गौतम बौद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी हैं। बता दें कि हिंडन वर्तमान में खतरे के निशान 205 मीटर से नीचे 200 मीटर पर बह रही है।

अब तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर

बता दें कि 13 जुलाई के बाद यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। आठ दिनों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद 18 जुलाई की रात जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। 10 जुलाई को शाम पांच बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई। जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ आ गई थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से जूझना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें