

कोरोना के कहर के बीच एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। बता दें कि 10 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रिटेल फ्यूल के रेट में बढ़ोतरी की है। पिछले दो दिन तेल के दाम में ठहराव था। शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 35 से 44 पैसों और डीजल के दामों में 45 से 51 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले 5 दिनों में पेट्रोल 1.19 रुपए महंगा हो गया है, वहीं डीजल 1.33 रुपए महंगा हो चुका है। अबतक पांच बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
रेट बढ़ने के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.27 से बढ़कर 91.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल 81.73 से बढ़कर 82.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 97.61 से बढ़कर 97.86 रुपए, डीजल 88.82 से बढ़कर 89.17 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 93.15 से बढ़कर 93.60 रुपए, डीजल 86.96 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 91.66 रुपए और डीजल की कीमत 84.90 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे जनता की जेब और हल्की होगी। वैसी ही कोरोना काल में लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और ऊपर से तेल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं।